
चाईबासा : चाईबासा पुलिस ने प्रतिबंधित पीएलएफआई संगठन के सक्रिय सदस्य एवं पूर्व से वांछित उग्रवादी खिस्टोफर साण्डी पूर्ति उर्फ टोपर (24) को बंदगॉव थाना क्षेत्र के कटवा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त प्रतिबंधित पीएलएफआई संगठन के एरिया कमाण्डर अजय पूर्ति दस्ते के सक्रिय सदस्य के रूप में लेवी वसूलने, धमकी देने, रसद सामग्री की आपूर्ति इत्यादि में शामिल रहा है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर टेबो थाना काण्ड सं0-07 / 20 में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम खिस्टोफर साण्डी पूर्ति उर्फ टोपर तथा वह कोतारी टोला-दड़कदा थाना बंदगॉव चाईबासा का रहने वाला बताया जाता है।













