जमशेदपुर : जमशेदपुर मोटर डीलर्स एसोसिएशन का वार्षिक पारिवारिक पूजा सह मिलन समारोह आज, मंगलवार 20 दिसंबर को साकची के गरमनाला स्थित रामगढ़िया सभा भवन में आयोजित किया जा रहा है. एसोसिएशन के पदाधिकारी सैयद सबीरुल हसन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि संध्या 6 बजे से आरंभ होनेवाले इस वार्षिक समारोह में पूर्व मुख्यमंतरी रघुवर दास मुख्य अतिथि होंगे. इस कार्यक्रम के दौरान आयोजनत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डांस, मैजिक एवं अन्य अनेक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी. हालांकि उन्होंने बताया, इस आयोजन में सिर्फ कार्ड के जरिये ही प्रवेश मिल पायेगा.











