• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 19, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-mp-vidyut-mahato-जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम से मिले, बागबेड़ा वायरलेस मैदान और बीएनआर मैदान की समस्या पर हुई बातचीत, टाटा से कई ट्रेनों को शुरू करने पर बनी सहमति, गोविंदपुर, चाकुलिया और बारीगोड़ा के ओवरब्रिज निर्माण को लेकर भी फैसला, जानें विस्तृत रिपोर्ट

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की एक बैठक सोमवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक एसके मोहंती के साथ कोलकाता के गार्डनरीच स्थित मुख्यालय में संपन्न हुई. बैठक में सांसद श्री महतो ने अपने लोकसभा क्षेत्र के रेलवे से संबंधित प्रमुख समस्याओं पर ज्ञापन उन्हें समर्पित किया. ज्ञापनों के माध्यम से उन्होंने कई प्रमुख मामले उनके समक्ष रखा. मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में हुई बैठक में सांसद श्री महतो ने टाटा एलेप्पी ट्रेन को पुनः शुरुआत करने की मांग करते हुए कहा कि जब धनबाद से इस ट्रेन को शुरू किया जा चुका है तो जमशेदपुर से भी इसे अविलंब प्रारंभ किया जाए. इस पर बैठक में महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे बोर्ड ने पूरे देश में लिंक प्रणाली को समाप्त करने का निर्णय लिया है.

इस कारण टाटा एलेप्पी ट्रेन की पुनः शुरुआत नहीं की जा सकती है. इस पर सांसद सांसद श्री महतो ने इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कहा. इस पर महाप्रबंधक ने यह सूचित किया कि एक नई ट्रेन सेवा का प्रस्ताव उन्होंने रेलवे बोर्ड के समक्ष प्रेषित किया है, जिसकी स्वीकृति अभी आनी बाकी है. इस पर सांसद श्री महतो ने इस ट्रेन के तत्काल जरूरत की ओर ध्यान आकृष्ट किया. इस पर महाप्रबंधक ने उपस्थित सभी अधिकारियों से विचारोपरांत कहा कि तात्कालिक तौर पर इस ट्रेन को वे स्वीकृति प्रदान कर रहे हैं. यह भी बताया कि एक पखवाड़े के अंदर इस ट्रेन को प्रारंभ कर दिया जाएगा. फिलहाल यह ट्रेन सप्ताह में 2 दिन चलेगी और एर्नाकुलम तक वाया काटपाडी जाएगी. इसकी विस्तृत रूपरेखा यथाशीघ्र तय कर ली जाएगी. सांसद श्री महतो ने इस नई ट्रेन सेवा की स्वीकृति देने के लिए महाप्रबंधक सहित जोन के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद एवं बधाई दिया. इसके पश्चात सांसद श्री महतो ने बागबेड़ा के वायरलेस मैदान और बीएनआर मैदान में एफसीआइ के प्रस्तावित गोदाम बनाने के कार्य पर अविलंब रोक लगाने की मांग की और कहा कि तमाम रेलवे क्षेत्र के निवासियों एवं कर्मचारियों के लिए वह दोनों मैदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और रेलवे के लोगों ने ही अब तक इन दोनों मैदान को सुरक्षित रखा है. अतः एफसीआई का प्रस्तावित गोदाम अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए. इसके लिए वैकल्पिक स्थानों का भी सुझाव दिया, साथ ही कहा कि उक्त स्थानों पर एफसीआइ का गोदाम का निर्माण करने पर किसी को कोई परेशानी नहीं होगी. महाप्रबंधक में बैठक में बताया कि वे इस परियोजना के बारे में पूरी जानकारी लेने के पश्चात इसकी संपूर्णता पर विचार कर समुचित निर्णय लेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे चक्रधरपुर मंडल को भी इस संबंध में सूचित कर सारी जानकारी प्राप्त करेंगे. अपने तीसरे महत्वपूर्ण ज्ञापन के माध्यम से सांसद श्री महतो ने कहा कि वे लगातार पिछले 6 वर्षों से इस बात की मांग कर रहे हैं कि टाटा से बक्सर के बीच में सीधी रेल सेवा की शुरुआत की जाए लेकिन अब तक इस पर कोई संतोषजनक पहल नहीं हुआ है. यह जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सर्वाधिक महत्वपूर्ण रेल संबंधी मांग है. इस पर महाप्रबंधक ने कहा कि दक्षिण पूर्व रेलवे को ट्रेन चलाने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है, लेकिन यह मामला पूर्व मध्य रेलवे का है और वह इस संबंध में वहां के महाप्रबंधक से जल्द ही वार्ता करेंगे और इसका सकारात्मक निदान यथाशीघ्र करने का प्रयास करेंगे. सांसद श्री महतो ने आम जनता एवं मजदूरों की मांग पर महाप्रबंधक से कहा कि कोरोना काल में बंद हुए लोकल एवं अन्य ट्रेनों को पुनः शुरू किया जाए. आए दिन मजदूरों को जो प्रतिदिन यात्रा करते हैं उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, इसका रोजगार पर भी गलत असर पड़ रहा है. महाप्रबंधक में इस मामले पर अपने सहमति जताई और कहा वे इस संबंध में अवश्य विचार कर निर्णय लेंगे. ट्रेन सेवा के अन्य मांगों में टाटा से जयपुर तक एवं जयनगर तक के लिए भी सीधी ट्रेन सेवा का प्रस्ताव को सांसद ने रेलवे बोर्ड तक पुनःप्रेषित करने का मांग की. साथ ही साथ टाटा से काटपाडी होते हुए बेंगलुरु तक सुपर फास्ट ट्रेन की मांग भी उन्होंने बैठक में उठाई ताकि छात्रों और मरीजों को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े. इसके अतिरिक्त टाटा-यशवंतपुर ट्रेन का फेरा बढ़ाने की भी मांग की. धालभूमगढ़ और कोकपाड़ा के बीच में बड़कोला में एक नए रेलवे हॉल्ट की मांग भी फिर से की गई. इसको महाप्रबंधक एवं उनकी टीम ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वहां पर आने वाली समस्याओं को विस्तृत रूप से दिखाया और बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से इसमें विलंब हो रहा है. इस पर सांसद श्री महतो ने कहा कि रेलवे के अधिकारियों एवं अभियंताओं का एक टीम को पुनः उस स्थान का दौरा करना चाहिए और उसमें यथासंभव सुधार कर यदि जरूरत हो तो थोड़ा बहुत स्थान परिवर्तन के साथ इस हाल्ट की स्वीकृति दी जा सकती है. इस पर महाप्रबंधक ने अपनी सहमति दी और कहा कि निकट भविष्य में वे एक तकनीकी टीम को वहां पर भेजकर वस्तुस्थिति का अध्ययन करवाएंगे. इसके पश्चात हाल्ट पर समूचित निर्णय ले लिया जाएगा. इसके पश्चात टाटा बदामपहाड़ रेलखंड पर हल्दीपोखर स्टेशन को पूर्ण स्टेशन का दर्जा देने का मांग किया गया. सांसद श्री महतो ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है और विभिन्न सुविधाओं से यह वंचित है. इसका जीर्णोद्धार किया जाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है जिस पर महाप्रबंधक ने कहा कि यद्यपि इसके लिए कोई अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध नहीं है फिर भी जल्द ही वहां पर रेलवे स्टेशन की सभी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा और यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी. इसके अलावा रेलवे लाइन के निर्माण से संबंधित अन्य पहलुओं पर चर्चा के दौरान सर्वप्रथम चाकुलिया बूढ़ा मारा रेलवे लाइन के काम को प्रारंभ करने की बात की गई. इस पर महाप्रबंधक ने कहा कि ओड़िशा सरकार ने इस रेलवे लाइन हेतु अपनी स्वीकृति दे दी है जबकि झारखंड सरकार ने अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं किया है यदि झारखंड सरकार भी इस पर समुचित निर्णय ले लेती है तो वे इस रेलवे लाइन के निर्माण कार्य को प्रारंभ करने की दिशा में आगे बढ़ पाएंगे. चांडिल-पटमदा से बांदवान झाड़ग्राम रेलवे लाइन के संबंध में उन्होंने सूचित किया कि इसका सर्वे किया जा चुका है और यह मामला रेलवे बोर्ड के पास विचाराधीन है. इसी प्रकार कांड्रा-नामकुम रेलवे लाइन का मामला भी उनके पास सर्वे के पश्चात लंबित है. रेलवे ओवर ब्रिज से समबन्धित मांग का जिक्र करते हुए सांसद ने चाकुलिया, बारीगोडा एवं गोविंदपुर के ओवर ब्रिज के काम को स्वीकृति के पश्चात भी काम प्रारंभ नहीं होने पर सांसद ने अपने चिंता से उन्हें अवगत कराया. साथ ही सांसद ने कहा कि गोविंदपुर ओवरब्रिज के स्थान पर एक अंडरब्रिज अथवा रेलवे लाइन के समानांतर यदि एक सड़क का निर्माण हो जाता है तो बगैर अतिक्रमण हटाए यह कार्य हो सकेगा. इस पर महाप्रबंधक ने एक सर्वे टीम को भेजने की बात कही. इसके अलावा उत्कल एक्सप्रेस का राखा स्टेशन पर ठहराव, शालीमार गोरखपुर ट्रेन का घाटशिला स्टेशन पर ठहराव, समलेश्वरी एक्सप्रेस का घाटशिला स्टेशन पर ठहराव का मांग किया गया. इसके अतिरिक्त टाटानगर रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्री मरीज एवं अति विशिष्ट व्यक्तियों की यात्रा को देखते हुए इमरजेंसी कोटा में मिलने वाली सीट की संख्या को भी बढ़ाने का मांग किया गया. महाप्रबंधक ने लगभग सभी विषयों पर गौरपूर्वक विचार करने और समुचित समाधान का आश्वासन दिया. बैठक में मुख्य रूप से महाप्रबंधक के अलावा सीसीएम, डिप्टी जीएम, सीओएम, जीएम के सचिव विनीत गुप्ता, संजीव कुमार एवं दिनेश साव उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur police transfer posting : जमशेदपुर के कई थानेदार बदले गए, सोनारी, आजादनगर, परसुडीह, मानगो, गोलमुरी, बहरागोड़ा, बरसोल, कमलपुर समेत अन्य थाना के कौन बने प्रभारी, जाने
खबर

Jamshedpur police transfer posting : जमशेदपुर के कई थानेदार बदले गए, सोनारी, आजादनगर, परसुडीह, मानगो, गोलमुरी, बहरागोड़ा, बरसोल, कमलपुर समेत अन्य थाना के कौन बने प्रभारी, जाने

September 18, 2026
Jamshedpur congress : जमशेदपुर शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर कांग्रेस नेता अवधेश सिंह ने जताई चिंता, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
खबर

Jamshedpur congress : जमशेदपुर शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर कांग्रेस नेता अवधेश सिंह ने जताई चिंता, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

September 18, 2026
Jharkhand vidhansabha speaker returns from south africa : दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में 69वे राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेकर लौटे विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, देश की संसदीय व्यवस्था के बारे में दी जानकारी
खबर

Jharkhand vidhansabha speaker returns from south africa : दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में 69वे राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेकर लौटे विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, देश की संसदीय व्यवस्था के बारे में दी जानकारी

September 18, 2026
Next Post

jharkhand-bjp-kisan-morcha-झारखंड भाजपा किसान मोर्चा में जमशेदपुरिया नेताओं को मिली जगह, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष, कदमा मंडल के पूर्व अध्यक्ष दीपू सिंह, भाजपा के जमशेदपुर महामंत्री चंद्रशेखर गुप्ता, ग्रामीण भाजपा के नेता बबलू मिश्रा, रोहित सिंह परमार को भी मिली जगह, जमशेदपुर महानगर, ग्रामीण से लेकर सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम का जिला अध्यक्ष मनोनित

jamshedpur-crime-टीएमएच-tmh-के डॉक्टर के बंद क्वार्टर में लाखों की चोरी, जमशेदपुर से बाहर गया था परिवार

jamshedpur-crime-टीएमएच-tmh-के डॉक्टर के बंद क्वार्टर में लाखों की चोरी, जमशेदपुर से बाहर गया था परिवार

jharkhand-minister-banna-gupta-झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अपने विधानसभा क्षेत्र में एक साथ नौ योजनाओं का किया शिलान्यास, मंच से की घोषणा-एक साल में 243 योजनाओं से चकचक कर देंगे मानगो, सर्किट हाऊस एरिया से भी बेहतर बनायेंगे मानगो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News