जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच की स्टील सिटी शाखा की ओर से गर्मी के मौसम में इस वर्ष भी जनसेवा के उद्देश्य से “चलित अमृत धारा” अभियान चलाया जा रहा है. इसके अंतर्गत पूरे शहर में प्यासे राहगीरों के लिए शुद्ध पेय जल की सुविधा मुहैया कराई जा रही है. रविवार को सुशीला अग्रवाल रिंगसिया की स्मृति में जुगसलाई रिंगसिया परिवार की ओर से “चलित अमृत धारा” की व्यवस्था की गई. (नीचे भी पढ़ें)

यह सेवा पूरी गर्मी नियमित रूप से संचालित की जाएगी. हर दिन विभिन्न दानदाताओं के सहयोग से यह कार्य आगे बढ़ेगा, जिससे समाज में जल सेवा के प्रति जागरूकता और सहयोग की भावना विकसित होगी. मारवाड़ी युवा मंच का यह प्रयास मानव सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो न सिर्फ जरूरतमंदों को राहत पहुंचा रहा है, बल्कि समाज में सेवा के संस्कार को भी मजबूत कर रहा है.











