जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच, टाटानगर अचीवर्स शाखा द्वारा आगामी नेचर जी अचीवर्स कप सीजन–3 क्रिकेट टूर्नामेंट के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें पूरी जानकारी दी गयी. प्रतियोगिता का शुभांरभ 24 जनवरी को टीजीएस मैदान में होगा. साथ ही साथ फाइनल भी इसी मैदान पर 25 जनवरी को खेला जाएगा. इसकी जानकारी मुकेश अग्रवाल मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष ने दी. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें भाग ले रही है. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के टाइटल स्पॉन्सर नेचर जी हैं, जबकि एमवीडी सिक्योरिटीज, सैटिन पिंक एवं आर्का जैन यूनिवर्सिटी सह-प्रायोजक हैं. इस अवसर पर सुगम सारायवाला एवं रवि गुप्ता (कार्यक्रम निदेशक), विजय सोनी (सचिव), मनीष अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), आकाश अग्रवाल (स्पोर्ट्स कन्वीनर), आनंद अग्रवाल (उपाध्यक्ष), सुमन चौधरी, शिव चौधरी तथा अंसुल रिंगसिया (पूर्व अध्यक्ष) उपस्थित रहे. मुकेश अग्रवाल, ने कहा,नेचर जी अचीवर्स कप सीजन–3 केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि यह युवाओं में खेल भावना, एकता एवं अनुशासन को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है. मारवाड़ी युवा मंच समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने के लिए निरंतर ऐसे आयोजनों का आयोजन करता रहेगा.











