जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के प्रस्तावित चुनाव को लेकर गुरुवार को आयोजित एक विचार गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि नगर का बुद्धिजीवी वर्ग मेयर चुनाव लड़ने वालों के बीच सहमति बनाने का प्रयास कर मेयर पद के लिए एक नाम पर मोहर लगाएं, ताकि वोट का बंटवारा न हो और मेयर एवं वार्ड मेंबर चुनाव के लिए सक्षम लोग ही अपनी दावेदारी पेश करें. बैठक को संबोधित करते हुए बाबर खान ने कहा कि मानगो मेयर का चुनाव मानगो के वजूद का चुनाव है. यह चुनाव मानगो की दशा और दिशा तय करेगा. सहमति पर बात बनी तो मानगो पहली बार इतिहास लिखेगा कि मानगो में जन्मी बेटी-बहू-बहन मेयर बनेगी. बाबर खान ने कहा कि पद के लाभ के लिए बहुत लोग मैदान मे आयेंगे, जिन्हें मानगो की जनता पहचानती है, जो अपने सेवाकाल मे शुद्ध पेयजल मानगो वासियों को नहीं दिला पाए, आज वे एक बार फिर विकास कार्य कराने की बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं. टाटा कंपनी के क्षेत्र में रहने वाले लोग मानगो की समस्या क्या जानें. अब ठगे नहीं जाएंगे मानगोवासी. अब मानगो की बेटी मानगो का विकास करेगी. (नीचे भी पढ़ें)
बाबर खान ने कहा कि उनकी पत्नी अफसाना खानम चुनाव मैदान मे पूरी तैयारी के साथ उतरी है और घर-घर जाकर लोगों का आशीर्वाद ले रही है और मेयर पद के लिए नामांकन करेगी. आज की बैठक में कई प्रमुख संस्थाओं के गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे. लोगों ने कहा कि मेयर के लिए किसी एक नाम पर सहमति बनने का अंतिम समय तक प्रयास किया जाएगा जिसके लिए बहुत जल्द शहर के बुद्धिजीवियों की एक बैठक आयोजित होगी और एक नाम पर राय ली जाएगी. आज की बैठक मे मुख्य रूप से मुफ्ती ज़ियाउल मुस्तफा, मुमताज़ खान, तहसीन हाशमी, फकरुद्दीन अंसारी, मोहम्मद इलियास मलिक, मौलाना अली रिजवी, गुलज़ार वारसी,सुल्तान अहमद, शाहनवाज अहमद मौलाना शौकत अली, नासिर हुसैन, मोहम्मद युनुस,चीना भाई,मोहम्मद इमरान, मो कामरान,आफताब खान, जाहिद हुसैन, मोहम्मद हुसैन,राजू अंसारी, पप्पू खान,असरफ अली, अफसर खान, मोहम्मद आरिफ, छोटू अंसारी,अरशद अंसारी, लियाकत अली, आदि कई लोग शामिल रहे, जिन्होंने अपने अपने विचार रखे



