• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 31, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-name-politics-जमशेदपुर की यह ”नाम की राजनीति” है भाई साहब, पहले मंत्री जी ने उदघाटन कर दिया, हंगामा हुआ तो सांसद का नाम जोड़ने पर टाटा राजी हुई, अब सरयू के लोग कूद गये, बोले-हमारे नेता ने भी किया था काम, सरयू राय का भी नाम जोड़े टाटा और पुराना उनका शिलापट्ट लगाये, कैसे हटा दिया पुराना शिलापट्ट

May 6, 2026
in राजनीति
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : राजनीति भी अजीब चीज होती है. जमशेदपुर के मानगो खुदीराम बोस चौक में जो भी कुछ हुआ, वह एक नयी तरह की राजनीति सामने आयी. यह नाम की राजनीति कही जा सकती है. जमशेदपुर के टाटा कमांड एरिया से बाहर मानगो के खुदीराम बोस चौक का टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) ने इसका सौंदर्यीकरण किया. इसको नये सिरे से बनाया तो मंत्री सह स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता को बुलाकर उदघाटन करा दिया. उसके बाद तो भाजपा ने विरोध किया तो किसी तरह भाजपा के सांसद विद्युत वरण महतो का नाम जोड़ने पर टाटा स्टील यूआइएसएल राजी हुई. लेकिन अब इस पॉलिटिक्स में नया ट्विस्ट आ गया है. विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) नगर निगम समिति का एक प्रतिनिधिमंडल ने संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नु के नेतृत्व में टाटा स्टील यूआइएसएल के वरीय महाप्रबंधक धनंजय मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर मानगो खुदीराम बोस चौक पर विधायक सरयू राय के नाम का भी शिलापट्ट लगाने को कहा. विधायक निधि से वर्ष 2014 से लेकर 2019 के बीच संपन्न विकास कार्यों का शिलापट्ट अधिष्ठापन कराने की मांग की. ज्ञापन में कहा गया कि पिछले दिनों टाटा स्टील यूआइएसएल द्वारा मानगो स्थित खुदीराम बोस चौक का पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण एवं शहीद खुदीराम की प्रतिमा को पुनर्स्थापित कर वहां नए शिलापट का अधिष्ठापन किया गया है. शिलापट्ट में मंत्री झारखंड सरकार सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता सहित टाटा स्टील के अधिकारियों का नाम अंकित किया गया है. मानगो चौक पर खुदीराम बोस चौक की प्रतिमा का अधिष्ठापन पूर्व विधायक सह पूर्व विधानसभाध्यक्ष स्वर्गीय एमपी सिंह के सौजन्य से हुआ था. इसके बाद वित्तीय वर्ष 2014-2015 में जमशेदपुर पश्चिम के तत्कालीन विधायक सह राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय की विधायक निधि 7,56,000 रूपये से सौन्दर्यीकरण एवं वित्तीय वर्ष 2017-2018 प्रतिमा पर कैनोपी निर्माण 6,65,610 रूपये की राशि से संपन्न हुआ था. लेकिन वर्तमान में जो सौंदर्यीकरण का कार्य टाटा स्टील यूआइएसएल द्वारा कराया गया है, उसमें सिर्फ क्षेत्र के वर्तमान विधायक सह मंत्री झारखंड सरकार बन्ना गुप्ता एवं टाटा स्टील के अधिकारियों का नाम से अंकित शिलापट्ट लगा दिया गया. भाजमो मानगो नगर निगम समिति ने जीएम से मांग की है कि यथाशीघ्र क्षेत्र के पूर्व विधायक सरयू राय के विधायक निधि से संपन्न कार्यों के शिलापट्ट का ससम्मान पुन: अधिष्ठापन मानगो खुदीराम बोस चौक पर कराया जाए. यदि पूर्व विधायक के शिलापट्ट को यथोचित सम्मान नहीं प्रदान कर अधिष्ठापित किया गया तो भाजमो मानगो नगर निगम समिति टाटा स्टील यूआइएसएल प्रबंधन के विरूद्ध जोरदार आंदोलन का बिगुल फूंकगी. जीएम धनंजय मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया जल्द से जल्द विधायक सरयू राय की निधि से संपन्न कार्यों के शिलापट्ट को अधिष्ठापन मानगो खुदीराम बोस चौक पर लगा दिया जायेगा. ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से भाजमो नगर समिति के आकाश शाह, प्रेम सक्सेना, कन्हैया ओझा, प्रवीण सिंह, प्रेम दीक्षित, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, निरज साहु, राजेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
jamshedpur-court-जादूगोड़ा में बड़ा भाई का छोटी साली को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने वाले को 25 साल का सश्रम कारावास, 35 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया हैं

jamshedpur-court-जादूगोड़ा में बड़ा भाई का छोटी साली को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने वाले को 25 साल का सश्रम कारावास, 35 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया हैं

Adityapur-Big-Theft : आदित्यपुर थाना के सामने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के स्क्रैप गोदाम से लाखों की चोरी, विभाग मे हड़कंप

Adityapur-Big-Theft : आदित्यपुर थाना के सामने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के स्क्रैप गोदाम से लाखों की चोरी, विभाग मे हड़कंप

tata-steel-new-initiative-टाटा स्टील ने रोबोट का शुरू किया इस्तेमाल, मैटेरियल हैंडलिंग कार्य करेंगे रोबोट, हुई शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर...

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घरेलू...

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

by Team Sharp Bharat D
October 31, 2026

जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का...

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित...

bihar ara news-  बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

जमशेदपुर/आरा : बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव अंचलाधिकारी वागिशा सिंह व कर्मचारी पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप लगाया...

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

धनबाद: धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार सुबह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की मौत...

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े...

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमसेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News