जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर में 27 मार्च को मनप्रीत सिंह हत्याकांड के आरोपी नवीन सिंह पर गोली चली थी. नवीन सिंह के साथियों का आरोप है कि कोर्ट परिसर के बाहर हरप्रीत खड़ा था और जैसे ही नवीन सिंह गेट पर पहुंचा, वह चिल्लाया की यही नवीन सिंह है. इसी के बाद आरोपियों ने उस पर गोली चलाई थी. (नीचे भी पढ़ें)
नवीन सिंह ने हरप्रीत के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. लेकिन, अब नवीन सिंह के साथियों का आरोप है कि पुलिस हरप्रीत को बचाने में लगी है. हरप्रीत को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है. नवीन सिंह के साथियों का आरोप है कि पुलिस ने हरप्रीत का नाम प्राथमिकी से हटा दिया है. इसे लेकर नवीन सिंह अपने साथियों के साथ सोमवार को साकची स्थित एसएसपी ऑफिस पहुंचा और एसएसपी ऑफिस में मामले की शिकायत की है.



