जमशेदपुर: श्रीश्री शीतला माता मंदिर गढ़हाबासा में चल रहे चैत्र नवरात्रि पर आयोजित ज्वारा महोत्सव का भव्य विसर्जन सह शोभा यात्रा निकाला गया. ज्ञात हो की इस वर्ष 31 ज्योति कलशों की स्थापना की गई थी, जिनकी पूजा बड़े ही धूमधाम के साथ नौ दिनों तक की गई. प्रत्येक दिनों संध्या में जश गीत के माध्यम से माता को प्रसन्न किया गया है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु माताएं व बहने ज्योति कलश व जंवारा सिर पर लेकर पंक्तिबद्ध होकर विसर्जन के लिए चल रहीं थी.(नीचे भी पढ़े)
हजारों लोग भजन गाते हुए शोभायात्रा में साथ चल रहे थे. भक्तिमय वातावरण में ज्योति कलशों का विसर्जन हुआ. शोभा यात्रा में सैकड़ों लोगों के अलावा प्रमुख रूप से राम प्रकाश साहू, खेम लाल साहू, दिनेश कुमार, खेमलाल चौधरी, परमानंद कौशल, ईश्वर दयाल, देवनारायण साहू, गंगा राम, वेदबती यादव, सोनामुनी सांडिल, ओली चक्रवर्ती, अरूणा देवी, चन्द्ररेखा, द्रोपदी देवी, कौशल्या देवी, जमुना देवी आदि हजारों लोग उपस्थित थे.



