
जमशेदपुर : जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन जांच के नाम पर दुपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है. वहीं बड़े वाहनों पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है. वहीं इस मामले को लेकर नेशनल करप्शन कंट्रोल एंड ह्यूमन वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंच जिले के उपायुक्त से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा गया. जहां सौपे गए ज्ञापन के माध्यम से इन्होंने वाहन जांच अभियान के नाम पर छोटे गाड़ियों पर कानून का डंडा चलाए जाने पर रोक लगाए जाने की मांग की. उन्होंने बताया कि ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं बड़े वाहनों के जहां-तहां खड़ा होने के कारण लग रहे हैं. ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन को ऐसे वाहन मालिकों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए अभिलंब इस दिशा में ठोस पहल उठाए जाने की मांग की है.













