
जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडूंगरी की नई कमेटी का गठन आजीवन सदस्यों की बैठक में आम सहमति से की गई, सर्व प्रथम मां शीतला की आराधना के पश्चात आजीवन सदस्यों ने अपने पूर्व से ही कार्य भार संभाल रहे दिनेश कुमार को तीसरी बार अध्यक्ष चुना और दिनेश कुमार पर की नई कमेटी निर्माण की जिम्मेवारी दी गई. दिनेश कुमार ने सभी से विचार विमर्श कर एवं आजीवन सदस्यों तथा पुराने पदाधिकारियों से बात चीत कर नई कमेटी का गठन किया गया.
इन्हें मिली जिम्मेदारी-
संरक्षक समिति: एसराम साहू, शान्ताराम कौशल, शत्रुधन निषाद, मनीलाल साहू
अध्यक्ष:- दिनेश कुमार
कार्यकारी अध्यक्ष:- मोती लाल साहू
उपाध्यक्ष:- परमानन्द कौशल, गंगाराम साहू, मंजु ठाकुर
महामंत्री :- गिरधारी लाल साहू
सचिव:- धर्मेंद्र कुमार साहू, जितेन्द्र कुमार साहू, जमुना देवी, द्रोपदी देवी
सह सचिव:- परमेश्वर साहू, धर्मराज (पप्पु), हेमा साहू, नूतन साहू
मन्दिर सचिव:- खालेश्वर साहू(काली बाबा)
सांस्कृतिक सचिव:- नरेश निषाद, दिनेश कुमार साहू (सोनू)
कोषाध्यक्ष:- त्रिवेणी कुमार निषाद
उपकोषाध्यक्ष:- मुन्द्रिका प्रसाद साहू
अंकेक्षक:- चन्द्रिका प्रसाद (श्रीशत्रुधन निषाद)
भजन मंडली प्रमुख:- दयालू निषाद, फूलो देवी
सलाहकार समिति:- मनमोहन साहू, राम प्यारी चंद्रवंशी, रामेश्वर सिंह साहू, देवेन्द्र कुमार कौशल,मती राजवती देवी, कुन्ती देवी, चित्रा देवी.
कार्यकारिणी सदस्य:-रेमन कुमार, गोविंद साहू, नवीन कुमार साहू, विक्रम कुमार, महावीर निर्मलकर, रोशन कुमार साहू, अनिल कुमार साहू, सुरज प्रकाश,विजय मानिकपुरी, नितेश कुमार साहू, दीपक कुमार साहू, आकाश साहू, प्रताप साहू (नीचे भी पढ़ें)
कमेटी घोषणा के पश्चात अध्यक्ष दिनेश कुमार ने सभी को माता का अंगवस्त्र ओढ़ा कर स्वागत किए और कर्तव्य का बोध करवाए. दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज एवं धार्मिक संगठन में काम करना बहुत कठिन होता है अपने सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए दायित्व का निर्वाह करें और समाज एवं मंदिर के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

















