• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, October 28, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur new mgm hospital – डिमना के नए एमजीएम अस्पताल में तीन घंटे बिजली गुल, लिफ्ट, पंखे और एयर कंडीशनर ठप, मरीज करने लगे त्राहिमाम – त्राहिमाम

June 9, 2025
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो डिमना चौक स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल में सोमवार को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस 3 घंटे की कटौती ने अस्पताल की मूलभूत सुविधाओं की पोल खोल कर रख दी. मरीजों, डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. अस्पताल की लिफ्टें बंद हो गईं, पंखे और एयर कंडीशनर ठप पड़ गए, जिससे ओपीडी और वार्डों में उमस और घुटन का माहौल बन गया. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बिजली आपूर्ति ठप होने का कारण आर्थिंग का तार टूटना था. समस्या उत्पन्न होने के तत्काल बाद ही बिजली विभाग को सूचित कर दिया गया था, लेकिन विभागीय कर्मी तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे. जब तक बिजली बहाल हुई, तब तक कई मरीजों की हालत गर्मी और घुटन के कारण बिगड़ चुकी थी. (नीचे भी पढ़ें)

इस घटनाक्रम ने एमजीएम अस्पताल में बिजली व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया है. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि नये अस्पताल भवन को डिमना फीडर से स्थायी बिजली कनेक्शन देने के लिए लगभग 5.5 करोड़ रुपये की राशि डेढ़ साल पहले ही बिजली विभाग को जमा कर दी गई थी, इसके बावजूद अब तक यह कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया है. फिलहाल अस्पताल को बालीगुमा फीडर से आपूर्ति दी जा रही है, जो किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में वैकल्पिक नहीं बन पाता. योजना के अनुसार, नये अस्पताल में दोनों फीडरों डिमना और बालीगुमा से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी थी ताकि किसी एक में समस्या आने पर दूसरे से सप्लाई चालू रखी जा सके. लेकिन अब तक सिर्फ बालीगुमा फीडर पर निर्भरता बनी हुई है. नतीजतन, हर तकनीकी खराबी के समय मरीजों की जान संकट में आ जाती है। सोमवार की घटना इसका जीता-जागता उदाहरण है. अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.के. मंधान ने बताया कि अस्पताल में जनरेटर की सुविधा है, परंतु उसे लगातार चलाने के लिए पर्याप्त फंड की आवश्यकता है. जनरेटर के संचालन के लिए प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है, ताकि आवश्यक धनराशि की व्यवस्था की जा सके, उन्होंने कहा। फिलहाल केवल इमरजेंसी सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है. एमजीएम का यह नया अस्पताल पूर्वी सिंहभूम और आस-पास के जिलों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा के रूप में देखा जा रहा है. लेकिन बिजली जैसी बुनियादी सुविधा की अनुपलब्धता अस्पताल के संचालन पर प्रश्नचिह्न लगा रही है. यह स्थिति तब और चिंताजनक हो जाती है जब यह तथ्य सामने आता है कि सरकार द्वारा इसे मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है. (नीचे भी पढ़ें)

जनआक्रोश और मांगें तेज : स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द स्थायी कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है. सामाजिक कार्यकर्ता विवेक शर्मा ने कहा, “यदि करोड़ों की लागत से बना अस्पताल बिजली के अभाव में अपनी सेवाएं नहीं दे पा रहा है, तो यह प्रशासन की असफलता है. बिजली विभाग की निष्क्रियता मरीजों की जान जोखिम में डाल रही है. डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में सोमवार की बिजली कटौती सिर्फ एक तकनीकी समस्या नहीं थी, यह एक बड़े प्रशासनिक और विभागीय लापरवाही का उदाहरण थी. अगर समय रहते स्थायी कनेक्शन की व्यवस्था नहीं की गई, तो मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को ऐसी समस्याओं का बार-बार सामना करना पड़ सकता है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur ssp in action : जमशेदपुर के एसएसपी सड़क पर, डोबो और कदमा चेक पोस्टों का किया निरीक्षण
खबर

October 28, 2026
tata steel tmh jdc : टीएमएच की वार्षिक जेडीसी संपन्न, डीबी सुंदर रामम ने कहा – टीएमएच को चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की पहचान बनाने की कोशिश

October 27, 2026

Next Post

Jamshedpur rural son crime : कोवाली में मां को धारदार हथियार से वारकर बेटा ने किया घायल, इलाज के दौरान मौत, बेटा गिरफ्तार

Horoscope know your day Tuesday 10th june 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-मंगलवार 10 जून 2025

Jamshedpur rural crime : कमलपुर में युवक पर हमला, हालत गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

tata steel tmh jdc : टीएमएच की वार्षिक जेडीसी संपन्न, डीबी सुंदर रामम ने कहा – टीएमएच को चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की पहचान बनाने की कोशिश

tata steel tmh jdc : टीएमएच की वार्षिक जेडीसी संपन्न, डीबी सुंदर रामम ने कहा – टीएमएच को चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की पहचान बनाने की कोशिश

by Team Sharp Bharat D
October 27, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) का वार्षिक जेडीसी का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि...

by Team Sharp Bharat K

jharkhand womens empowerment : देवघर के संग्रामलोढ़िया में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण अभियान, मां पुष्पा सेवा संस्थान ट्रस्ट की सचिव ऋतु सिंह के नेतृत्व में हुई पहल

देवघर : महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मां पुष्पा सेवा संस्थान...

jamshedpur kali puja : सोनारी सबुज संघ में 63वीं काली पूजा की धूम, 7 से 13 नवंबर तक होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन

jamshedpur kali puja : सोनारी सबुज संघ में 63वीं काली पूजा की धूम, 7 से 13 नवंबर तक होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित सबुज संघ के श्री श्री काली पूजा सार्वजनिक समिति की ओर से इस वर्ष...

jamshedpur flat : कदमा के आवास रीजेंसी में पार्किंग पर गैरेज निर्माण को लेकर विवाद, महिलाओं से अभद्रता का आरोप

jamshedpur flat : कदमा के आवास रीजेंसी में पार्किंग पर गैरेज निर्माण को लेकर विवाद, महिलाओं से अभद्रता का आरोप

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती स्थित आवास रीजेंसी सोसाइटी में खुले पार्किंग क्षेत्र में गैरेज...

jharkhand cabinet : झारखंड कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पारित, एमजीएम अस्पताल के नए भवन बनेगा, खर्च होंगे 5 अरब रुपये, चांडिल मेगालिफ्ट योजना पर मुहर, विधानसभा का सत्र का तिथि को मंजूरी, जाने क्या क्या हुआ प्रस्ताव पारित, देखिये – video

jharkhand cabinet : झारखंड कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पारित, एमजीएम अस्पताल के नए भवन बनेगा, खर्च होंगे 5 अरब रुपये, चांडिल मेगालिफ्ट योजना पर मुहर, विधानसभा का सत्र का तिथि को मंजूरी, जाने क्या क्या हुआ प्रस्ताव पारित, देखिये – video

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को झारखंड मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक...

jamshedpur sad news : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य झामुमो नेता मोहन कर्मकार के आवास पहुंचे, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी रहे साथ, दिवंगत पत्नी को दी श्रद्धांजलि

jamshedpur sad news : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य झामुमो नेता मोहन कर्मकार के आवास पहुंचे, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी रहे साथ, दिवंगत पत्नी को दी श्रद्धांजलि

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने झामुमो के केन्द्रीय नेता सह झारखंड...

jamshedpur helping hand : कृत्रिम हाथ लगते ही खिले चेहरे, दिव्यांगजनों के जीवन में आई नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ पुणे डाउन टाउन के संयुक्त सहयोग से दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ

jamshedpur helping hand : कृत्रिम हाथ लगते ही खिले चेहरे, दिव्यांगजनों के जीवन में आई नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ पुणे डाउन टाउन के संयुक्त सहयोग से दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ पुणे डाउन...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata steel tmh jdc : टीएमएच की वार्षिक जेडीसी संपन्न, डीबी सुंदर रामम ने कहा – टीएमएच को चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की पहचान बनाने की कोशिश

tata steel tmh jdc : टीएमएच की वार्षिक जेडीसी संपन्न, डीबी सुंदर रामम ने कहा – टीएमएच को चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की पहचान बनाने की कोशिश

jharkhand womens empowerment : देवघर के संग्रामलोढ़िया में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण अभियान, मां पुष्पा सेवा संस्थान ट्रस्ट की सचिव ऋतु सिंह के नेतृत्व में हुई पहल

jamshedpur kali puja : सोनारी सबुज संघ में 63वीं काली पूजा की धूम, 7 से 13 नवंबर तक होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन

jamshedpur flat : कदमा के आवास रीजेंसी में पार्किंग पर गैरेज निर्माण को लेकर विवाद, महिलाओं से अभद्रता का आरोप

jharkhand cabinet : झारखंड कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पारित, एमजीएम अस्पताल के नए भवन बनेगा, खर्च होंगे 5 अरब रुपये, चांडिल मेगालिफ्ट योजना पर मुहर, विधानसभा का सत्र का तिथि को मंजूरी, जाने क्या क्या हुआ प्रस्ताव पारित, देखिये – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News