जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित ईस्ट प्लांट बस्ती एरिया की समस्याओं को लेकर खादी बोर्ड के पूर्व सदस्य सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी एवं सतवीर सिंह सोमू के नेतृत्व में बस्ती का भ्रमण कर टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम धनंजय मिश्रा को समस्याओं से अवगत कराया. इन सब समस्याओं से निदान का आश्वासन दिया गया. बारिश के दिनों में टाटा स्टील पार्किंग स्थल, जो ईस्ट प्लांट एरिया के पास है, वहां का सारा बारिश का पानी बहकर बस्ती के विभिन्न घरों में घुस जाता है. (नीचे भी पढ़ें)

बारिश से पहले यह समस्या दूर करने का आश्वासन दिया गया. साथ ही दोनों बस्तियों को जोड़ने वाली सड़क के बीचोबीच नए पुल के निर्माण के बाद वहां फेवर ब्लॉक जल्द लगाने एवं जल्द नए पार्क का निर्माण करने का भी फैसला हुआ. बस्ती वासियों की तरफ से कुलवंत सिंह बंटी ने यह प्रस्ताव कंपनी के पदाधिकारी को दिया जिसको स्वीकार किया गया.











