
जमशेदपुर : अपराध से राजनीति का सफर तय करने वाले झामुमो के नेता हिदायत खान के एक भाई फजल खान ने रविवार को जहां मंत्री सरयू रॉय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए वही उनके और एक भाई जुम्मन खान ने भाजपा के सहयोगी पार्टी आजसू में शामिल हो गए. हिदायत खान और उनके परिवार के इस जोइनिंग को राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है. यह पारिवारिक बिखराव है या रणनीति के तहत पाला बदला जा रहा है ये चर्चा का विषय है. खैर, रविवार की दोपहर 1 बजे निर्मल गेस्ट हॉउस मे आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह के अध्यक्षता मे एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे अल्पसंख्यक महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष नजरुल हसन हाशमी एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप मे चन्द्रगुप्त सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम मे सर्वसम्मति से आजसू अल्पसंख्यक महासभा के जिलाध्यक्ष के रूप मे ( हिदायत खान के भाई ) जुगसलाई निवासी अमानुल्ला खान उर्फ़ जुम्मन खान को बनाया गया तथा प्रो जावेद अंसारी एवं कासिम परवेज को अल्पसंख्यक महासभा का केंद्रीय सदस्य बनाया गया. इस मौके पर अधिवक्ता मो जावेद इक़बाल और समाजवादी पार्टी से आशीष घोष ने विधिवत तरीके से आजसू पार्टी की सदस्य्ता ली. कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य रूप से चंदेश्वर पाण्डेय, समरेश सिंह, शहादत खान, सरफराज खान, अप्पू तिवारी, राजेश चौधरी, सुजीत सिंह, शहज़ादा खान, राजेंद्र सोनकर, समीर खान आदि सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे .



