जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘अर्पण’ की ओर से सात अलग अलग परिवारों में बेटियों की शादी के लिए सहयोग प्रदान किया गया संस्था की ओर से छः परिवारों में सब्जी, राशन सामाग्री उपलब्ध कराई गई एवं एक अन्य परिवार में 21 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई. संस्था द्वारा यह सेवा प्रदान करके उन परिवारों में खुशियां लाने का छोटा सा प्रयास किया गया. इस नेक कार्य को सफल बनाने में संस्था के जूगुन पांडे, महेश मिश्रा, उपेन्द्र कुमार, प्रिंस सिंह, बिभाष मजुमदार, घनश्याम भिरभरिया, दीपक सिंह, मनीष सिंह, सुमन कुमार,रंजीत कुमार, सरबजीत सिंह टोबी, सौरव चटर्जी, मनोज हलदार, शिवम शर्मा, शेखर मुखी, मनीष चौबे, सूरज चौबे, मनीष, मन्नू ढोके एवं अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.



