चाकुलिया : चाकुलिया के आमलागोड़ा गांव में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. प्रत्येक वर्ष यहां संकीर्तन का आयोजन होता है. पश्चिम बंगाल से आए कीर्तन मंडली के द्वारा संकीर्तन के माध्यम से भगवान कृष्ण की लीला का गुणगान किया गया. अखंड हरिनाम संकीर्तन में इस अवसर पर संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने कहा कीर्तन मंडली ने संकीर्तन के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि बड़े भाग्य से हमें मानव जीवन मिला है, इसका सदुपयोग करना चाहिए. हमें सत्कर्म करना चाहिए तथा लोगों की भलाई करनी चाहिए. प्रभु के नाम का जाप करना चाहिए. तभी हम सभी का कल्याण संभव है. कीर्तन सुनने के लिए काफी संख्या में लोग अमलागोड़ा पहुंच रहे हैं. डॉक्टर संजय गिरी हरिनाम संकीर्तन में पहुंचकर क्षेत्र के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की.



