जमशेदपुर : समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और आत्महत्या जैसी प्रवृत्तियों को रोकने की दिशा में प्रयासरत गैर-राजनीतिक व गैर-धार्मिक संस्था ‘जीवन’ ने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा की है. 29 अगस्त 2026 को आयोजित इन विभिन्न प्रतियोगिताओं में जमशेदपुर के कुल 17 स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी रूढ़ियों को तोड़ना और लोगों को जागरूक करना था. इस दौरान एनिमेटेड स्टोरी बोर्ड प्रतियोगिता, कहानी लेखन प्रतियोगिता, मेंटल हेल्थ सुपरहीरो प्रतियोगिता, क्लासरूम में भावनाएं (शिक्षकों के लिए प्रतियोगिता) आयोजित की गई थी, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार हैं
एनिमेटेड स्टोरी बोर्ड प्रतियोगिता : कॉलेज श्रेणी
प्रथम स्थान: केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज – टीम 1 (शाहजहां अंसारी, आतिफ खान)
द्वितीय स्थान: केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज – टीम 2 (मोहम्मद अरमान सिद्दीकी, अमित वर्मा)
स्कूल श्रेणी: प्रथम स्थान: शाइन इंटरनेशनल – टीम I (अनिरुद्ध चौधरी, नबील)
द्वितीय स्थान: संत नंदलाल – टीम II (ऋषित राज, गणेश मार्डी)
तृतीय स्थान: जुस्को स्कूल, कदमा (सक्षम लाल, रणवीर)
सांत्वना पुरस्कार: संत नंदलाल – टीम 1 (सैफ अली खान, अमन अग्रवाल) (नीचे भी पढ़ें)

कहानी लेखन प्रतियोगिता : हिंदी में
प्रथम स्थान: फातिमा फिरदौस अंसारी – गोविंद विद्यालय
द्वितीय स्थान: दिब्या ज्योति मंडल – जुस्को स्कूल
तृतीय स्थान: जोया परवीन – शाइन इंटरनेशनल स्कूल
सांत्वना पुरस्कार: हर्षा अग्रवाल – नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल
अंग्रेजी में
प्रथम स्थान: अनन्या माइती – संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर
द्वितीय स्थान: अनुष्का भट्टाचार्य – चर्च स्कूल, बेल्डीह
तृतीय स्थान: आफिया नाज – गोविंद विद्यालय
सांत्वना पुरस्कार: समृद्धि कश्यप – नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल (नीचे भी पढ़ें)
मेंटल हेल्थ सुपरहीरो प्रतियोगिता
प्रथम स्थान: संत नंदलाल स्कूल (नाभोनिल कर, ओइशी भट्टाचार्य, श्रुति अग्रवाल, मोनालिसा पंडित, अनुष्का अग्रवाल)
द्वितीय स्थान: शाइन इंटरनेशनल (राण्या, अरीशा, तंजिला, मरिया, अंशिता)
तृतीय स्थान: डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल (एंजेलिना अग्रवाल डे, प्रणीत रानपरा, सिद्धि तोडी, अनिकेत बागची, आरव भारद्वाज)
सांत्वना पुरस्कार: केरल समाजम मॉडल स्कूल (अद्रिजा चंद्रा, अन्वेषा उपाध्याय, धन्वी छाबड़ा, वैभव राज, दिव्यांशी शर्मा)
मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (रितु कुमारी, देबोस्मिता शॉ, ऋषिका सैयद, हमजा आलम, स्राबोनी दास) (नीचे भी पढ़ें)
क्लासरूम में भावनाएं (शिक्षकों के लिए प्रतियोगिता)
प्रथम स्थान: निशी ठाकुर – केरल समाजम मॉडल स्कूल
माधुरी ओझा – जेएच तारापोर स्कूल
द्वितीय स्थान: डॉ. संगीता सरकार – केएमपीएम वीसी
तृतीय स्थान: प्रियदर्शिनी सेनगुप्ता – जेएच तारापोर स्कूल
इशरत परवीन – गोविंद विद्यालय
सांत्वना पुरस्कार: सोभा पांडे – चर्च स्कूल, बेल्डीह (नीचे भी पढ़ें)
जीवन संस्था की अपील: संस्था ‘जीवन’ अपने सेवा समय को 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे करने जा रहा है, जिसके लिए उन्होंने आम जनता से बतौर वॉलंटियर (स्वयंसेवक) जुड़ने की अपील की है.




