जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच- 33 के बेलाजुड़ी काली मंदिर रंगरसिया ढाबा के समीप मवेशी को बचाने के दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें कार पर सवार महिला और पुरुष घायल हो गए. बताया जा रहा है कि कार नंबर डब्ल्यूबी 02एडी 9582 के आधार पर कार पश्चिम बंगाल का प्रतीत हो रहा है और 11 बजे के लगभग वह घाटशिला से काफी तेज रफ्तार में जमशेदपुर की ओर जा रहा था. (नीचे भी पढे)
इसी बीच सड़क पर गाय आ जाने से कार अनियंत्रित हो गयी और कई बार पलट कर सड़क किनारे जा गिरी. इस घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी जिनके द्वारा एनएच पर मौजूद एम्बुलेंस की सहायता से कार में फंसे घायल महिला पुरुष को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया. फिलहाल उनके होश में आने के बाद ही नाम और पता की सही जानकारी हो पाएगी.



