जमशेदपुर : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा है कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है और मन अत्यंत मर्माहत और व्यथित है. यह राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उनके विचार और कार्य हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे. एक कुशल राजनेता और कर्मठ जनसेवक के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. उनका निधन राजनीतिक जगत के लिए एक बड़ा शून्य छोड़ गया है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार को यह गहरा दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.















