
जमशेदपुर : झारखंड गैर सरकारी विद्यालय संघ की ओर से अपनी समस्याओं को उठाये जाने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के संयुक्त हस्ताक्षर सहित पत्र जारी हुआ और सभी निजी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों को कार्यालय खोलने की अनुमति दी गई। इसके लिए झारखंड गैर सरकारी विद्यालय संघ ने मीडिया और दोनों पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है. साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को विश्वास दिलाया है कि उनके मार्गदर्शन में हम पुन: पूरे जोश-खरोश के साथ अपने जिले के विकास एवं अपने राज्य के विकास में संपूर्ण भूमिका निभाएंगे. संघ दोनों पदाधिकारियों से निवेदन किया है कि निजी विद्यालयों को भी अपने कुशल मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर प्रदान करते रहें, ताकि हमें ऐसा नहीं लगे कि हम असहाय हैं. यह जानकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ताहिर हुसैन ने दी.






