
जमशेदपुर : 1971 युद्ध के स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा रविवार को जमशेदपुर पहुंची. मशाल सोनारी स्थित आर्मी कैंप पहुंचने पर जमशेदपुर आर्मी कैंप के स्टेशन कमांडर कर्नल रजत कुमार ने उसे रिसीव किया. इसके बाद मशाल को पूरे सम्मान से साथ कैंप में स्थापित किया गया. तत्पश्चात संध्या बेला में आर्मी कैंप में रिसेप्शन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें शहर के प्रमुख पदाधिकारी व नागरिक उपस्थित थे. इस दौरान 1971 के वार वेटरंस को सम्मानित किया गया. उन्होंने उपस्थित लोगों के बीच अपने अनुभव साझा किये. समारोह में इस दौरान एक रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. साथ ही 1 जम्मू कश्मीर लाइट इंफेंट्री और सिख रेजिमेंट सेंटर के पाइप बैंड ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया. (तस्वीरें नीचे देखें)





















