
जमशेदपुर : सोअनम संस्था द्वारा सोअनम कला संगम -2 का ऑनलाइन कार्यक्रम कहानी लिखें प्रतियोगिता का घोषणा किया हैं. इस प्रतियोगिता में राज्य के सारे प्रतिभागी भाग ले सकते हैं. इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश में फिल्म निर्माण से जुड़े प्रतिभाओ को बढ़ावा देने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं. इस कार्यक्रम के तहत प्रतिभागी 5 फरवरी 2021 से 20 फरवरी 2021 तक अधिकतम 250 शब्दों में हिंदी भाषा में या वाट्सअप नंबर 8210486905 पर अपनी कहानी प्रविष्टी के रूप में भेज सकते है.आॉनलाइन प्रतियोगिता निःशुल्क है. इसे चार वर्गो में बाटा गया हैं, वरिष्ठ पुरुष वर्ग, कनिष्ठ पुरुष वर्ग, महिला वरिष्ठ वर्ग एवं महिला कनिष्ठ वर्ग.सभी वर्ग के लोग अलग- अलग आवेदन कर सकते हैं. संस्था के अध्यक्षता नंदकुमार सिंह ने बताया कि सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा. वही सभी कथाकारों के साथ भविष्य में कार्यशाला एवं गोष्ठी आयोजित कर उन्हें फ़िल्मो के लिए लेखन का अवसर प्रदान किया जायेगा. साथ ही राज्य भर के नवोदित कलाकारों को भी संस्था द्वारा अवसर प्रदान किया जायेगा. इस ऑनलाइन प्रतियोगिता के आयोजन में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह, राजेश कुमार, मनोज कुमार, अमित कुमार सिंह, सोमनाथ चक्रवर्ती, संजय दत्ता,सुमित मित्तल, और सीता सिंह अपनी भुमिका निभायेगे.












