जमशेदपुर : गोपाल मैदान में मिथिला समाज द्वारा आयोजित होने वाले 11 लाख पार्थिव महादेव की पूजा अर्चना को लेकर शनिवार को प्रचार रथ रवाना किया गया. पूर्व विधायक कुणाल सारंगी व डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने झंडा दिखाकर रथ को रवाना किया. प्रचार रथ पूरे जमशेदपुर में भ्रमण कर मिथिला समाज समेत सभी लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देगा और लोगों को जोड़ने का प्रयास करेगा. कार्यक्रम के सह संयोजक लक्ष्मण ने बताया कि पूरे भारत में मिथिला समाज द्वारा पार्थिव महादेव की पूजा की जाती है. (नीचे भी पढ़ें)
21 अगस्त को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में 11 लाख पार्थिव महादेव की पूजा की जाएगी. 21 पंडितों और 21 जजमानों के द्वारा पूजा संपन्न करवाई जाएगी. पूजा उत्सव सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक मनाई जाएगी. संयोजक ने बताया कि जमशेदपुर के प्रत्येक क्षेत्र से पांच पांच महिलाओं का चयन किया गया है और उन्हें 25 हजार शिवलिंग बनाने को कहा गया है. उन्होंन बताया कि पार्थिव महादेव बनाने के लिए जमशेदपुर की मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है. आयोजनकर्ताओं ने बताया कि पूजा में जमशेदपुर समेत आसपास के लोग आएंगे. संयोजक ने इस बात की जानकारी भी दी कि इस आयोजन में जमशेदपुर के कई सनातनी संस्थाओं ने अपना सहयोग दिया है.




