चाकुलिया : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने राज्य सरकार से चाकुलिया सीएचसी में डेंगू जांच की व्यवस्था के साथ ही डेंगू मरीजों के लिए विशेष वार्ड खोले जाने की मांग की है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि सम्पूर्ण चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र डेंगू से प्रभावित है. चाकुलिया सीएचसी में डेंगू के इलाज की सुविधा नहीं होने के कारण चाकुलिया के डेंगू पीड़ित मरीजों को झाड़ग्राम के अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है. बीते दिनों डेंगू से चाकुलिया की एक महिला की मृत्यु भी हो चुकी है. उन्होंने कहा कि चाकुलिया में डेंगू से परेशान लोगों को सरकार ने भगवान भरोसे छोड़ दिया है. डॉ गोस्वामी ने आज चाकुलिया में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसमें कार्यकर्ताओं ने डॉ गोस्वामी को क्षेत्र में डेंगू से परेशान लोगों की कठिनाइयों की जानकारी दी. बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, राजीव महापात्रा, भरत पात्र, सुरेश सिंह, शचीन्द्रनाथ पाल, दिलीप महतो, महादेव महतो, देवाशीष मंडल, शुभेन्दु पात्र, सनत गिरि, अरुण गिरि, राणा प्रताप गोप, विश्वजीत दास समेत अन्य उपस्थित थे.



