
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत लोको कॉलोनी की रहने वाली 16 वर्षीय दो किशोरी गायब हो गई. सूचना मिलने पर दोनों के परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर वो नहीं मिलीं. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना परसुडीह पुलिस को दी. सूचना पाकर परसूडीह पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लोको कॉलोनी में पास-पड़ोस में रहने वाली दो किशोरी तीन जनवरी की शाम को घर से थोड़ी देर में आने की बात कहकर निकली थीं. काफी देर तक जब दोनों वापस नहीं आईं, तो परिजनों ने खाजबीन शुरू की. जब उनका पता नहीं चला, तो परिजनों ने इसकी सूचना थाना में दी. फिलहाल पुलिस आस-पास के सीसीटीवी की जांच कर रही है.













