
जमशेदपुर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ प्लाज्मा की आवश्यकता भी बढ़ती जा रही है, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिला में चलाये जा रहे प्लाज्मा डोनेशन अभियान में 6 लोगों ने आगे बढ़कर जरूरतमंद लोगों के लिए प्लाज्मा का दान किया। टाटा स्टील कर्मी रबीन्द्रनाथ महतो ने जहां पांचवी बार प्लाज्मा दान किया, वहीं प्लाज्मा डोनेशन अभियान में पांचवी युवती के रूप में संगीता दास ने अपना पहला प्लाज्मा डोनेट किया, साथ ही बी.एस. मुण्डा, एस.के. भट्टाचार्य, डी.के. बरनवाल, पियुष ने प्लाज्मा डोनेट किया। इससे पूर्व कल देर रात राजेश कुमार, लोकेश्वर कुमार देवांगन, डॉ. अमित कुमार तथा विजय कुमार ने प्लाज्मा दान किया। प्लाज्मा डोनर्स का उत्साह बढ़ान के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक में प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रशिक्षु उप समाहर्ता सुश्री स्मिता नागेशिया, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थें। आज जमशेदपुर ब्लड बैंक में प्लाज्मा डोनेशन कमिटी ने आग्रह किया है कि परिजन अपने शुभचिन्तकों एवं अपने अगल बगल के वे लोग जो कोविड-19 के प्रभाव से मुक्त होकर ठीक हो चुके हैं, उनसे प्लाज्मा डोनेशन का निजी आग्रह करें ताकि कोविड-19 से ग्रस्त लोगों के कॉन्वाल्सेन्ट प्लाज्मा की सबकी जरूरत को पूरी की जा सके। जिला प्रशासन, रेड क्रॉस एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक और ब्लड डोनेशऩ से जुड़ी संस्थाओं के प्रयास से वे नियमित रक्तदाता जो सामाजिक भूमिका में सक्रीय हैं वे नियमित प्लाज्मा का दान कर रहे हैं और इस अभियान से कुछ नये लोग भी जुड़ रहे हैं, जो कि सभी को प्लाज्मा उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसलिए इस अभियान से आम लोग जुड़े और कोविड-19 से ठीक हो चुके लोगों को प्लाज्मा डोनेशन के लिए प्रोत्साहित करें।













