जमशेदपुर : सामाजिक संस्था ‘आगाज़’ के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह सिंह ने एक बार फिर नि:स्वार्थ सेवा की मिसाल पेश की. अस्पताल में एक गंभीर मरीज के लिए आपातकालीन स्थिति में प्लेटलेट्स की आवश्यकता होने पर इंदरजीत सिंह ने बिना किसी देरी के रक्तदान केंद्र पहुंच कर 32वीं बार प्लेटलेट्स डोनेट किया. इसके साथ ही उन्होंने समाज में स्वैच्छिक रक्तदान और प्लेटलेट्स दान के प्रति एक प्रेरणादायक संदेश दिया है. इंदरजीत सिंह अब तक 2 बार रक्तदान और 29 बार प्लेटलेट्स डोनेट कर चुके हैं, जो कि मानवीय सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है. (नीचे भी पढ़ें)
इंदरजीत सिंह ने कहा कि उनका ये प्लेटलेट्स दान गुरू नानकदेव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित है. साथ ही, उन्होंने विशेष कर युवाओं से अपील की कि “रक्तदान या प्लेटलेट्स दान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि हमारा एक छोटा सा प्रयास किसी परिवार के बुझते हुए चिराग को बचा सकता है. हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से आगे आकर प्लेटलेट्स दान करना चाहिए.












