जमशेदपुर : जमशेदपुर के नामचीन गजलकार शैलेंद्र पांडेय ‘शैल’ को मध्यप्रदेश सरकार के वर्ष 2024 का प्रतिष्ठित अखिल भारतीय भवानी प्रसाद मिश्र पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. साहित्य अकादमी ,मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् ,मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग की ओर से यह पुरस्कार उन्हें उनके गजल संग्रह ‘आईने के जाविये’ के लिए प्रदान किया जाएगा. इसके तहत उन्हें एक लाख रुपये, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
साहित्य अकादमी के निदेशक डाॅ. विकास दवे ने बताया कि साहित्य अकादमी ,मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् ,मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग की ओर से वर्ष 2024 के अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक कृति पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है. इसके तहत गीत एवं हिंदी गजलों के वर्ग में श्री पांडेय की कृति ‘आईने के जाविये’ के साथ ही गोंडा निवासी सुशील साहिल की कृति ‘यहां सब हंसते हैं’ का भी अखिल भारतीय पुरस्कारों के लिए चयन किया गया है.






