जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी एक महिला तेजेंद्र कौर अपने पति और ससुरालवालों के अत्याचार के बाद न्याय की गुहार लगा रही है. इसको लेकर वह जुगसलाई थाना जा रही है. कभी बड़े पुलिस अधिकारी के पास जा रही है, लेकिन उसको कहीं न्याय नहीं मिल पा रहा है. उसने एक एफआइआर अपने पति सुखविंदर सिंह, सास हरजीत कौर और ससुर बलजीत सिंह के खिलाफ दायर किया है. करीब एक माह बाद भी अब तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है. इस मामले में पैसे वालों के बल पर पुलिस आरोपियों को बचाने का काम कर रही है, ऐसा आरोप महिला ने लगाया है. 20 मई को उसके साथ जमकर मारपीट की गयी थी. वह बुरी तरह घायल हो गयी थी. जुगसलाई डिस्पेंसरी रोड निवासी सुखविंदर सिंह की पत्नी तेजेंद्र कौर ने इसको लेकर केस दायर किया. इसमें उसने बताया है कि वर्ष 2012 में वह दिल्ली में रहकर क्लीफर चांस कंपनी गुड़गांव में काम करती थी. (नीचे भी पढ़े)
उसी क्रम में उसकी दोस्ती कंपनी में ही साथ काम करने राले सुखविंदर सिंह के साथ हो गयी थी. लगभग चार साल के बाद 11 नवंबर 2016 को साकची गुरुद्वारा में शादी हुई. पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी, लिहाजा, उसके बड़े भाई तरनवीर सिंह, मां गुरुशरण सिंह ने शादी करायी थी. शादी के बाद कुछ दिन ठीक चला, लेकिन फिर 10 लाख रुपये दहेज का डिमांड आ गया. उसके साथ मारपीट किया जाता रहा. इस साल मई माह में उस पर जानलेवा हमला किया गया. इसके बाद वह जुगसलाई थाना गयी. केस दायर किया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाया. उसने अपनी शिकायत में कहा है कि पहले से अत्याचार होता था, लेकिन उसके पति के संबंधी और छप्पन भोग के बड़े कारोबारी गुरदयाल सिंह के समझाने के बाद सारे लोग चुप होता थे. लेकिन अत्याचार बढ़ता गया. अब पैसों के बल पर उसके न्याय को रोका जा रहा है.





