
Jamshedpur : अवैध शराब के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस का अभियान जारी है. शनिवार को जमशेदपुर के कदमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब माफिया गणेश मछुआ को शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 4 के बाल्डविन स्कूल के नीचे जयप्रभा नगर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान गणेश मछुआ के पास से अवैध महुआ शराब भी बरामद किया है, जिसे कदमा पुलिस ने आबकारी विभाग को सौंप दिया है. बताया जाता है कि गणेश मछुआ के खिलाफ उत्पाद विभाग को काफी शिकायतें मिल रही थी. उसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था. फिलहाल विभाग शराब कारोबारी से पूछताछ कर रही है.







