जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत मनीफिट मैदान के पास पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. टाइगर मोबाइल में तैनात जवान तबरेज़ आलम ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को लगभग 35 ग्राम अफीम के साथ धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद मौके पर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. बाद में मामले की जानकारी टेल्को थाना पुलिस को दी गई. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत 10 नंबर बस्ती के रहने वाले हैं. (नीचे भी पढ़ें)
उनकी पहचान रणजीत उर्फ राजा और गगनदीप के रूप में हुई है. फिलहाल दोनों को थाना ले जाकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह जांच कर रही है कि अफीम कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन स्थानों पर की जानी थी. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और नशे के कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है.



