जमशेदपुर: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन तथा श्रीनाथ विश्वविद्यालय के एनएसएस डिपार्टमेन्ट के वॉलंटियर, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के ही डिपार्टमेंट ऑफ योगा एवं नैचुरोपैथी के विद्यार्थी, रोटरी क्लब जमशेदपुर फेमिना तथा आर्ट्स ऑफ लीविंग की प्रशिक्षक श्रीमती जाह्नवी गोस्वामी जुबिली पार्क में संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित हुए योग शिविर मे सम्मिलित हुए. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय के शिक्षक तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया. (नीचे भी पढ़े)

यह कार्यक्रम श्रीनाथ विश्वविद्यालय के योगा एवं नेचुरोपैथी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पिंटू कुमार महतो के नेतृत्व मे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.उपस्थित लोगों के द्वारा अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, भुजंग आसन, वृक्षासन, भ्रामरी तथा प्राणायाम आदि किया गया. इस अवसर पर डॉ पिंटू कुमार महतो ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि योग शरीर को निरोग रखता है इसलिए हमे इसे अपने दैनिक जीवन मे शामिल करना आवश्यक है. यह मन को एकाग्र करता है. (नीचे भी पढ़े)

साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को भी अच्छा करता है, इसलिए हमे प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए. इन्जीनियरिंग के छात्र स्वर्णिम प्रभात ने कार्यक्रम का संचालन किया. योगाभ्यास प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर काजल कुमारी, द्वितीय नंदिनी कुमारी तथा तृतीय शिल्पा महतो तथा अमित राणा रहे, इन्हे श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन की प्राचार्या डॉ मौसुमी महतो के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया.






