
सुंदरनगर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार
जमशेदपुर के सुंदरनगर पुलिस ने सुजीत शर्मा उर्फ पुड़ी के बागबेड़ा नया बस्ती स्थित आवास पर इश्तेजार चस्पाया है. डुगडु़गी बजाकर सुजीत के घर पहुंची पुलिस ने बताया कि 2021 में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था. तब से वह फरार है. (नीचे भी पढ़ें)

बिरसानगर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार
जमशेदपुर के बिरसानगर पुलिस ने कई मामलों के फरार अभियुक्त आकाश गोप के घर पर शुक्रवार को इश्तेहार चस्पाया. आकाश गोप के खिलाफ चार मामले दर्ज है. काफी छापेमारी के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पायी तो कोर्ट के आदेश पर इस्तेहार चस्पाया गया. बिरसानगर थाना प्रभारी विवेक माथुरी और अन्य पुलिस बल के साथ के मिल कर बिरसानगर जोन नंबर चार स्थित उसके आवास पर पहुंचे और ढोल नगाड़ों बजाते हुए उसके घर पर इस्तेहार चस्पाया.




