जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना पुलिस ने बिरसानगर थाना कांड संख्या 26/25 के आरोपियों जगजीत सिंह उर्फ सोनू बदनाम और सतपाल सिंह अरोड़ा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की. पूछताछ के क्रम में उनसे मिले इनपुट के आधार पर दो अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आए अपराधियों में लवप्रीत सिंह उर्फ पेंडू और बॉबी सिंह शामिल है.(नीचे भी पढ़े)

इनकी गिरफ्तारी से सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुए छिनतई के मामलों के अलावा बीते 9 मार्च को शराब के सेल्स मैन पर हुए फायरिंग मामले का भी खुलासा हुआ है. पुलिस ने उनके पास से दो पिस्टल, पांच जिंदा गोली, एक मोबाईल और एक पुलिस का बोर्ड बरामद किया है. इसकी जानकारी रविवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि लवप्रीत सिंह एक पुराना हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज हैं.














