जमशेदपुर: मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा द्वारा सोमवार 31 मार्च को गणगौर महोत्सव का आयोजन मानगो स्वर्णरेखा नदी पर किया जाएगा. मारवाड़ी समाज की महिलाओं सामूहिक गणगौर विर्सजन करेगी. मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल एवं महासचिव बबलु अग्रवाल ने बताया की गणगौर पर्व मारवाड़ी समाज का प्रमुख त्योहारों लोक पर्व में से एक है. राजस्थानी परिधान में सजधज कर मारवाड़ी समाज की महिलाएं शामिल होगी. गणगौर पूजा हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को होती है. शाखा की सभी ब्यावली बेटियों एवं बहुओं को शाखा की तरफ से उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा.














