जमशेदपुर : जमशेदपुर की टेल्को और गोविंदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने टेल्को अजय श्रीवास्तव हत्याकांड का उद्भेदन 24 घंटे के भीतर किया है. इस मामले में मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. गिरफ्तार में आये अभियुक्तों में छोटा गोविंदपुर का रहने वाला सिद्धार्थ कुमार (20) और राहुल सिंह उर्फ चीकू (20) शामिल है. इसे लेकर शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेस की गयी. बताया गया कि मृतक और सिद्धार्थ दोनों साथ मिलकर ब्राउन सुगर की खरीद बिक्री करते थे. (नीचे भी पढ़ें)
कुछ दिन पूर्व दोनों के बीच पैसे को लेकर झगड़ा हुआ. दो दिन पहले मृतक ने सिद्धार्थ की मां का चेन भी मांग लिया था, जिससे उसे घर में अपमानित किया गया था और घर से निकाल दिया गया था. चेन मांगने पर मृतक द्वारा गाली गलौज की गयी थी. केवल यहीं नहीं चींकू के साथ गाली गलौज की गयी थी. दोनों मिलकर अजय से बेइज्जती का बदला लेना चाहते थे. इसके लिए दोनों ने मिलकर कर प्लान बनाया और चीकू भी उसमें शामिल था. फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.











