
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत राहरगोड़ा चौक के पास रविवार रात हार्न बजाने के बाद हुए विवाद में पहुंची पुलिस पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने पंचायत समिति सदस्य मोहन भगत, उसके बेटे प्रभू शेखर भगत उर्फ शेखर भगत और पत्नी मीना देवी के अलावा अजय कर्मकार समेत 100 से 200 अज्ञात के खिलाफ एकमत होकर लाठी डंडा से लैस होकर सड़क जाम करना, पुलिस पर पथराव करना और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है. परसुडीह थाना प्रभारी विमल किंडो के बयान पर यह मामला दर्ज किया गया है. वहीं इसी मामले में दोनों पक्षों ने भी एक दुसरे पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. एक पक्ष से मोहन भगत ने आकाश सिंह और विजय सिंह के अलावा 40-50 अज्ञात पर मारपीट करने और सोने की चेन छिनने का आरोप लगाया है वहीं दुसरे पक्ष से आकाश सिंह ने मोहन भगत, मोहन भगत का बेटा और सोनू श्रीवास्तव के अलावा 30-35 अन्य पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. बता दे कि राहरगोड़ा चौक के पास विजय सिह अपनी घर के बाहर हार्न बजा रहे थे. हार्न बजाने को लेकर ही विवाद शुरु हुआ जिसके बाद मोहन भगत ने मारपीट शुरु कर दी. कार में भी तोड़फोड़ की. इधर सूचना पाकर जब परसूडीह पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी ने पुलिस पर ही पथराव शुरु कर दिया. मामले को शांत करने के लिए पुलिस ने क्यूआरटी का सहारा लिया. क्यूआरटी वाहन में भी पथराव किया गया. बाद में पुलिस ने सभी पर लाठियां भी बरसाई जिसके बाद मामला शांत हुआ.















