
रांची : कांग्रेस पार्टी के विशेष सदस्यता अभियान जो विगत 1 नवंबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक पूरे देश में चलाए जा रहा है, इसके तहत सदस्यता अभियान को और अधिक गतिशील बनाने हेतु सोमवार को प्रेस क्लब सभागार रांची मे प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में जिला अध्यक्ष एवं जिला सदस्यता प्रभारी की बैठक संपन्न हुई जिसमें झारखंड के प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी (पीआरओ ) प्रकाश जोशी सह निर्वाचन पदाधिकारी (एपीआरओ) जितेंद्र कसाना और भावेश चौधरी, नेता विधायकदल आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शाहजदा अनवर विशेष रूप से उपस्थित रहे. बैठक को संबोधित करते हुए पीआरओ प्रकाश जोशी ने कहा कि झारखण्ड से उनका पुराना नाता रहा है. इस बार केंद्रीय नेतृत्व ने पुनः सबके सहयोगी के रूप में सबके साथ काम करने का अवसर दिया है. ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की प्रक्रिया को तेज गति से संपन्न करवाने के लिए लग जाना होगा, झारखंड में लोग कांग्रेस से प्रभावित हैं जरूरत है. ईमानदार और गतिशील प्रयास की जाये. प्रखंड से लेकर जिला स्तर और प्रदेश स्तर तक यह सदस्यता अभियान और सांगठनिक चुनावी प्रक्रिया पूरी पार्दर्शिता के साथ संपन्न होगी. अभियान में शामिल होने का सभी को समान अवसर मिलेगा. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश में चल रहे कांग्रेस सदस्यता अभियान का जो लक्ष्य 15 लाख सदस्य बनाने का निर्धारित हुआ है. मुझे लगता है की हम उससे कहीं ज्यादा सदस्य बनाने में सफल रहेंगे परंपरागत रूप से सदस्य बनाने ऑफलाइन के साथ साथ पार्टी ने जो डिजिटल सदस्यता करने का निर्णय लिया है. बहुत कम समय में हम लोगो तक पहुंचकर उन्हें पार्टी के साथ जोड़ सकते हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कल से ही सह निर्वाचन पदाधिकारीयों का जिला सह बैठक आहूत है. जिसमे ब्लॉक से लेकर जिला तक के नेताओं के साथ सदस्यता अभियान की गतिशीलता को लेकर एक दिन में दो जिलों में स्वयं बैठक लेंगे तथा डिजिटल सदस्यता केसे संपन्न करवाना है यह बतायेंगे. बैठक को सह निर्वाचन पदाधिकारी भावेश चौधरी एवं जितेंद्र कसाना ने संबोधित कर डिजिटल सदस्यता की बारीकियों से अवगत करवाया. कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की जलेश्वर महतो, शाहजदा अनवर ने भी संबोधित किया. बैठक में सदस्यता प्रभारी रामाश्रय प्रसाद, सहप्रभारी मदन मोहन शर्मा, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मानस सिन्हाश संजय लाल पासवान, मोर्चा संगठन प्रभारी रविंद्र सिंह, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ राकेश किरण, डॉ एम तौसीफ, आभा सिन्हा, सतीश पाल, मुंजनी कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर गजेंद्र सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, ओबीसी विभाग के चेयरमैन अभिलाश साहू, अल्पसंख्यक विभाग के शकील अख्तर अंसारी अनुसूचित जाती विभाग के चेयरमैन केदार पासवान, खेल प्रकोष्ठ के अमरेंद्र सिंह, प्रोफेशनल कांग्रेस के आदित्य विक्रम जयसवाल, सहकारिता विभाग के बबलू शुक्ला, कौशल किशोर, जिलाध्यक्षों में- सुरेश बैठा, संजय पांडेय, रोशन बारवा, अनूप केशरी, राम कृष्ण चौधरी, अवधेश कुमार सिंह, नेरश वर्मा, प्रमोद कुमार दूबे, मुन्ना पासवान, ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, मंजूर अंसारी, मनोज सहाय पिंकू, जैश रंजन पाठक, अरविंद कुमार तुफानी, मुनेश्वर उरांव, अम्बर राय चौधरी, सुखेर भगत, के रंजन बोयपाई, छोटेराय किस्कु, श्यामल किशोर सिंह, अनुकूल मिश्रा, दिनेश यादव, उदय लखमानी, मुक्ता मंडल, वहीं जिला प्रभारी में-अजय सिंह, महेन्द्र मिश्रा, चौतु उरांव, अजय नाथ शाहदेव, सुभाष नाग, निरंजन पासवान, विनय सिन्हा दीपू, शबाना खातून, अशोक यादव, सुनील सिंह, अशोक श्रीवास्तव, रवीन्द्र कुमार, बलजीत सिंह बेदी, बद्री राम, चन्द्रशेखर शुक्ला, जगदीश साहु, सीपी संतन, जोसाई मार्डी, सन्नी टोप्पो, अशोक कुमार, राजेश रंजन, राजेन्द्र दास, जवाहर महथा, तनवीर आलम उपस्थित थे.




