
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी सुशांत कुमार कर को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है. पुलिस ने उसे 48 घंटे के रिमांड पर लिया है. रविवार को एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराकर पुलिस उसे अपने साथ थाना के गए जहां पुलिस केस से संबंधित मामले में पूछताछ करेगी. रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद उसे फिर से न्यायायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा. बता दें कि धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने सुशांत के खिलाफ मामला दर्ज किया था. बीते दिनों ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है. फिलहाल पुलिस उससे यह जानने की कोशिश करेगी की उसने अब तक कितने की ठगी की है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





