
जमशेदपुर : शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मानगो बस स्टेंड में जिला प्रशासन द्वारा कोरोना जांच की गयी. कोरोना जांच आने-जाने वाले सभी यात्रियों के साथ बस स्टैंड के एजेंटों, ड्राइवरों व खलासियों की भी जांच की गयी. वही जिन लोगों में कोरोना का लक्षण पाया गया उन्हें शहर स्थित एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है. लोग डरे नहीं ओर भयभीत न हो. यह बीमारी अभी खत्म नहीं हुई है. वैश्विक महामारी कोरोना का संकट अभी टला नहीं है, ऐसी परिस्थिति में ङी लोग जिस तरह से शहर के चाक-चौराहों पर बिना माक्स के घूम रहे हैं. कोरोना वेशिक महामारी की यह दूसरी लहर है जो कोरोना की बीमारी तेजी से बढ़ रही है. इसको देखते हुए शहर के सभी बस स्टैंड ओर रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है.













