
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूमपाइप निर्मल नगर निवासी संतोष मांझी के मकान के पास से मिक्सर की चोरी करने के मामले में पुलिस ने मोहम्मद सईद उर्फ साहिल बच्चा को गिरफ्तार कर लिया है. साहिल बच्चा सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली के कमारगोड़ा निवासी है. इस संबंध में शिकायतकर्ता संतोष मांझी ने एक केस दायर किया था. इस केस के आलोक में कार्रवाई करते हुए पुिलस ने उसको जेल भेज दिया है.




