जमशेदपुर : जमशेदपुर की कदमा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां अपराध की योजना बनाते कदमा फार्म एरिया स्टाफ क्वार्टर के पास से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर रोड नंबर 1 का रहने वाला राहुल भगत उर्फ छोटा लालू (22) और ऋतिक सोय (20) शामिल है. इनके पास से एक देसी कट्टा और एक देसी पिस्तौल और मैगजीन में लगा पांच गोली बरामद किया है. शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेस करते हुए डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर ने बताया कि कदमा कदमा फार्म एरिया रोड नंबर 4 के समीप गुरुवार को सूचना मिली की कुछ युवक अपराध की नियम से हथियार के साथ घूम रहे है. एसएसपी और सिटी एसपी के निर्देशानुसार छापामारी दल का गठन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

छापामारी के दौरान अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगे. कुल चार अरपाधी वहां थे, जिसमें से दो को पकड़ा गया. उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से हाथियार और जिंदा गोली बरामद की गयी. वहीं इन दोनों ने एक दिन पूर्व कदमा रामजनमनगर में लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया था. इन अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी लूट, चोरी के कई मामले दर्ज है. फिलहाल इन दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वहीं अन्य दो अभियुक्तों की तलाश जारी है.



