जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो दंगा के आरोप में भाजपा से निष्कासित नेता राजेश सिंह को एमजीएम पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मानगो थाना पुलिस ने राजेश सिंह को बालीगुमा स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि पुलिस ने जब छापामारी की तो वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसको धर दबोचा. वह सैंकी यादव हत्याकांड में जेल गया था, जिसके बाद से वह बेल पर घर में है. राजेश सिंह के खिलाफ 21 जुलाई साल 2015 को मानगो में दंगा करने, नारेबाजी करने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, सरकारी कर्मी को जख्मी करने और तोड़फोड़ व आगजनी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस उसकी कई दिनों से तलाश कर रही थी. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बुधवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. राजेश सिंह के अलावा इस मामले में कई नेता आरोपी है.











