जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस जनवरी माह की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर में है. जमशेदपुर पुलिस के मुखिया एसएसपी प्रभात कुमार ने क्राइम मीटिंग की. इस क्राइम मीटिंग में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी के अलावा तमाम थानेदार मौजूद थे. इस दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया. यह कहा गया कि किसी भी हाल में आम जनों को अपराध से मुक्ति दिलाना है. आदतन अपराध करने वालों से सीधे निबटने को कहा गया है. जरूरत पड़े तो सीधे ऐसे तत्वों को उनके ही अंदाज में जवाब दिया जाये. उन्होंने कहा कि अपराध को नियंत्रित करना वे चाहते है और हर हाल में थानेदार जो इसमें नाकाम होंगे, वैसे अधिकारी पर कार्रवाई भी की जायेगी. (नीचे भी पढ़ें)

बैंकों में लगातार गश्ती करते रहने के साथ ही एटीएम की भी सुरक्षा को सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया. सारे लंबित कांड का उदभेदन करने या निष्पादित करने के साथ ही लंबित वारंट का तामिला करने को कहा गया. वारंटियों को जेल भेजने के साथ ही अपराधियों की संपत्तियों को कुर्क करने को भी कहा गया है. एसएसपी ने इस दौरान उन सारी बातों को भी साझा किया, जो व्यापारियों समेत अन्य वर्ग के लोगों के साथ हुई बैठकों में सामने आयी है.



