जमशेदपुर : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के पांच वालंटियर का चयन मुख्य सुरक्षा अधिकारी अवार्ड के लिए किया गया है. सम्मान सुरक्षा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को यह सम्मान दिया जाता है. रेल सिविल डिफेंस के जवान अनिल कुमार को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया जाएगा. वहीं महिला वालंटियर पार्वती मुर्मू, अनामिका मंडल, सुजीत कुमार और महादेव दास को ग्रुप अवार्ड मिलेगा. कार्यक्रम का आयोजन 18 जनवरी को गंगेश हॉल बीएनआर रेलवे ऑफिसर्स क्लब गार्डन रीच कोलकाता में होनी वाली है. रेल सुरक्षा विभाग की ओर से दिया जाने वाला यह सबसे बड़ा अवार्ड है. 67वें पीसीएसओ कार्यक्रम में मुख्य अधिकारी अवार्डियों को नगद राशि के साथ साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे.



