
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणनन ने थाना प्रभारियों का तबादला एक बार फिर से कर दिया है. लगातार अपराध बढ़ने के बाद कदमा थाना प्रभारी रंजीत कुमार का तबादला कर दिया गया है. उनको बिष्टुपुर साइबर थाना में योगदान देने को कहा गया है. इसी तरह सिदगोड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर का तबादल कर दिया गया है. मनोज कुमार ठाकुर को कदमा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. मानगो के यातायात के इंस्पेक्टर संदीप रंजन को सिदगोड़ा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. जुगसलाई में थाना प्रभारी रहे नित्यानंद महतो को पहले गोलमुरी पुलिस केंद्र भेजा गया था, जहां से उनको मानगो यातायात थाना का प्रभारी बनाया यगा है. घाटशिला थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार को भी हटा दिया गया है. राजीव रंजन को बिष्टुपुर साइबर थाना में योगदान देने को कहा गया है. जादूगोड़ा के अंचल निरीक्षक इंद्रदेव राम को घाटशिला का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. गोलमुरी पुलिस लाइन से नोवेल भूषण मिंज को जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर बना दिया गया है. यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. कदमा थाना में वैसे कई पदाधिकारी पहले भी हटाये जाते रहे है. वह थाना में कोई भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता है. इससे पहले रंजीत कुमार को राजीव रंजन सिंह को हटाने के बाद पदस्थापित किया गया था. इससे पहले वहां से जीतेंद्र ठाकुर, राजीव कुमार सिंह समेत कई थानेदार हट चुके है. यह थाना अभिशप्त थाना माना जाने लगा है, जहां थानेदार अस्थिर नहीं रह सकता है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है.




