जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डीडी बार बाहर हुई चाकूबाजी मामले में सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया का रहने वाला मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा के खिलाफ नामजद प्राथमिक की दर्ज है. घटना के बाद वह फरार चल रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए जमशेदपुर के एसएसपी कार्यालय से नोटिस जारी किया गया है. फरार चल रहे अभियुक्त के संबंध में सूचना देने वाले को 2,00,000 (दो लाख) रूपये का इनाम घोषित किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा के संबंध में जमशेदपुर पुलिस अधीक्षक नगर 9471190203, जमशेदपुर सीसीआर पुलिस उपाधीक्षक 9431706486, बिष्टुपुर थाना प्रभारी 9431706497 और जमशेदपुर कंट्रोल रूम 0657-2431030/2431028 मोबाईल नम्बर पर सूचना दे सकते है. सूचना देने वाले का नाम एवं पता गुप्त रखा जाएगा.







