जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार में पुलिस के सामने हमलावरों के हमले में मारे गये युवक हिमांशु सिंह का अंतिम यात्रा बुधवार की देर शाम को निकला. सरकार द्वारा मृतक की पत्नी को कांट्रैक्ट के आधार पर ज्वाइनिंग लेटर देने और स्थायी नौकरी देने के आश्वासन और गिरफ्तारी का लिखित भरोसा देने के बाद परिजन शव को ले लिया. (नीचे भी पढ़ें)
टीएमएच से शव को सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित शांतिनगर आवास लाया गया. वहां, पिता और पत्नी से लेकर तमाम परिजनों की चित्कार से सबका कलेजा फट गया. (नीचे भी पढ़ें)
सारे लोगों की आंखें नम हो गयी. लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी गुस्सा भी था. लोग अब भी पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे. करीब दो दिनों के बाद शव का अंतिम संस्कार करने को परिजन तैयार हुए. बिष्टुपुर पार्वति घाट में अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी में अंतिम यात्रा निकली. (नीचे भी पढ़ें)

लोगों पूरे रास्ते पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की. बिष्टुपुर पार्वति घाट पर भी लोग पहुंचे थे.






