जमशेदपुर: डीबीएमएस कॉलेज परिवार ने शिक्षाविद एवं अनुभवी प्रशासनिक व्यक्तित्व डॉ मोनिका उप्पल को कॉलेज की नई प्राचार्या नियुक्त किया है. डॉ मोनिका उप्पल लंबे समय से शिक्षा जगत से जुड़ी रही है तथा उनके पास 25 वर्षों के शिक्षण का समृद्ध अनुभव है. डॉ मोनिका उप्पल ने दो विषय ( अंग्रेजी एवं शिक्षा ) में पीएचडी की है. नवनियुक्त प्राचार्या ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के समग्र विकास, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के विस्तार तथा शिक्षकों एवं छात्रों के बीच सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को मजबूत बनाना है. (नीचे भी पढ़े)
कॉलेज प्रबंधन समिति ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके मार्गदर्शन में संस्थान का सर्वांगीण विकास होगा और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा. साथ ही पूर्व प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक उपलब्धियों को ध्यान में रखकर उनको मार्गदर्शक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया हैं. उप प्राचार्या के रूप में पामेला घोष दत्ता एवं परीक्षा नियंत्रक के रूप में डॉ सुरीना भुल्लर की नियुक्ति की गई है.कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने डॉ मोनिका उप्पल का स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी.







