
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह ओपी के पास एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी. इसके अलावा कार ने चार बाइक में भी टक्कर मारी, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस घटना में उलीडीह ओपी के चालक महावीर तिवारी सुदर्शन सिंह, इमरान अहमद, फरीन बानो, भीम प्रधान, दीपा प्रधान, घायल हो गए. घटना के बाद सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. घटना मंगलवार शाम की है. इधर पुलिस ने कार चालक कदमा भाटिया बस्ती निवासी रोहित नायक को हिरासत में ले लिया. पुलिस के अनुसार वह नशे की हालत में कार चला रहा था. वह डिमना डैम से पिकनिक मना कर लौट रहा था. कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई, जिससे पहले कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी फिर दो बाइक को टक्कर मारते हुए पुलिस के वाहन से जा टकराई. बुधवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया.





